बुलंदशहर: पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हुंकार, सांसद डॉ. भोला सिंह को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आह्वान पर रविवार को पत्रकारों के हक की आवाज बुलंद की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ (ग्रापए) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आह्वान पर रविवार को पत्रकारों के हक की आवाज बुलंद की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव के नेतृत्व में जिले भर से आए दर्जनों पत्रकारों ने सांसद आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक 7 सूत्रीय मांग पत्र सांसद डॉ. भोला सिंह को सौंपा।

कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं ग्रामीण पत्रकार: विजय राघव

सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने कहा कि ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ प्रदेश का सबसे बड़ा पंजीकृत संगठन है, जो सभी 75 जनपदों में सक्रिय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकार बेहद सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, इसलिए सरकार को तहसील स्तर के पत्रकारों को मान्यता और सुरक्षा प्रदान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें:

पत्रकारों ने अपनी सुरक्षा और कल्याण के लिए सात प्रमुख मांगें रखी हैं .

निष्पक्ष जांच अनिवार्य: पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने से पहले किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए।

पत्रकार आयोग का गठन: पत्रकारों की समस्याओं के अध्ययन और समाधान के लिए ‘ग्रामीण पत्रकार आयोग’ बनाया जाए।

स्वास्थ्य सुविधा: सभी पत्रकारों को अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ा जाए।

समिति की बैठक: जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति की नियमित बैठकें आयोजित हों।

संगठन को प्रतिनिधित्व: प्रदेश स्तर पर गठित मान्यता और विज्ञापन समितियों में संगठन के दो प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।

सांसद ने दिया आश्वासन

सांसद डॉ. भोला सिंह ने पत्रकारों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इन समस्याओं और मांग पत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँचाएंगे और संबंधित विभागों से इनके त्वरित निराकरण का पूरा प्रयास करेंगे।

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव के साथ वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, जिला मंत्री सुरेश भाटी, प्रदीप तोमर, अरुण चौधरी, जेपी गुप्ता, कपिल राघव सहित भारी संख्या में तहसील व जनपद स्तर के पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.