सिद्धार्थनगर: महिला थाने की पहल से उजड़ने से बचे 7 परिवार, मिशन शक्ति केंद्र ने कराई जोड़ों की ‘घर वापसी’

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महिला थाना सिद्धार्थनगर स्थित मिशन शक्ति केंद्र में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय और उनकी टीम ने आपसी मनमुटाव व कलह के कारण अलग रह रहे 7 जोड़ों की सफल काउंसलिंग कर उन्हें दोबारा एक साथ विदा किया।

पुलिस के मानवीय चेहरे की दिखी झलक

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सोरयान के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मिलकर इन जोड़ों और उनके परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे पुरानी कड़वाहट भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए।

इन जोड़ों के जीवन में लौटी खुशियाँ

काउंसलिंग टीम के अथक प्रयासों से निम्नलिखित परिवार बिखरने से बच गए

रीना व राघवेन्द्र (जगदीशपुर, सिद्धार्थनगर)

जोहरा व हफीजुल्लाह (कोड़रा ग्रान्ट, सिद्धार्थनगर)

बन्दना यादव व संदीप यादव (करही, गोल्हौरा)

सुमन व अरुण (परसा, सिद्धार्थनगर)

गुलअफ्शा व अब्दुल कलाम (श्रीरामपुर, उसका बाजार)

हमीदुन्निशा व किस्मत अली (आहड़, जोगिया उदयपुर)

तकदीरुन्निशा व मो. आलम (सेमरियाव, सिद्धार्थनगर)

 

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ काउंसलिंग टीम की महिला मुख्य आरक्षी आशा गौड़, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, शिवानी सिंह और संगीता का विशेष योगदान रहा।

विदाई के समय महिला थाने का माहौल काफी भावुक रहा। सभी जोड़ों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और साथ मिलकर सुखमय जीवन बिताने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.