डुमरियागंज
सिद्धार्थनगर जनपद में पड़ रहे भीषण कोहरे और कम दृश्यता के कारण शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पड़ रहे भीषण कोहरे और कम दृश्यता के कारण शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा। डुमरियागंज कस्बे के बैदौला औसानपुर मार्ग पर एक डीसीएम ट्रक सड़क के बीच लगे लोहे के बैरियर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैरियर टूटकर ट्रक के केबिन में जा फंसा, हालांकि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
कोहरे और रेडियम की कमी ने बढ़ाई मुसीबत
वाहन चालक के अनुसार, शुक्रवार रात से ही क्षेत्र में भयंकर कोहरा छाया हुआ था। सुबह सड़क पर चलते समय उसे सामने लगा बैरियर दिखाई नहीं दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरियर पर किसी भी प्रकार की रेडियम पट्टी या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिसके कारण अंधेरे और कोहरे में चालक को इसका अंदाजा नहीं मिल सका।
रहस्यमयी तरीके से लगा था बैरियर
हैरानी की बात यह है कि सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश और जाम की समस्या को रोकने के लिए यह बैरियर महज पांच दिन पहले ही लगाया गया था। लेकिन, नगर पंचायत प्रशासन ने इस बात से पल्ला झाड़ लिया है कि यह बैरियर किसके द्वारा और किस अनुमति से स्थापित किया गया था।
निवासियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कस्बे के निवासी वारिस अली, विनोद कुमार, हाफ़िज़ अहमद, राधेश्याम और अफ़ज़ाल ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि बैरियर पर तत्काल प्रभाव से रेडियम पेंट या रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
बैरियर के पास स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए ताकि वाहनों की गति धीमी रहे।कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
डीसीएम को पहुँचा भारी नुकसान
हादसे में डीसीएम के अगले हिस्से को काफी क्षति पहुँची है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि बैरियर पर रेडियम होता, तो शायद चालक दूर से ही इसे देख लेता और यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।
विश्व हिंदी दिवस: ‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरवशाली परंपरा का दर्पण’ – CM योगी pic.twitter.com/s4WDLl862b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2026





















