बलरामपुर: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरे ग्रामीण सफाई कर्मचारी, देवीपाटन मंदिर के महंत को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पंचायती राज विभाग द्वारा लागू की जा रही ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पंचायती राज विभाग द्वारा लागू की जा रही ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने शनिवार को देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी महाराज से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

तकनीकी ज्ञान का अभाव और शैक्षिक योग्यता का हवाला

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम और राकेश चौधरी ने बताया कि भर्ती नियमावली में कोई न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं होने के कारण विभाग में कार्यरत अधिकांश सफाई कर्मचारी निरक्षर या अल्प-शिक्षित हैं। ऐसे में उनके लिए स्मार्ट फोन की जटिल तकनीकी बारीकियों को समझना और प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना व्यावहारिक रूप से असंभव है।

प्रशासन के सामने रखी शर्तें

सफाई कर्मियों के संयुक्त मोर्चे ने प्रशासन के सामने स्पष्ट किया कि जब पूरे प्रदेश में शासन द्वारा जारी ‘जॉब चार्ट’ के आधार पर उपस्थिति ली जा रही है, तो केवल बलरामपुर जनपद में अलग व्यवस्था बनाना न्यायसंगत नहीं है। यदि प्रशासन ऑनलाइन उपस्थिति पर अड़ा है, तो प्रत्येक कर्मचारी को सरकारी स्मार्ट फोन, सिम कार्ड, डेटा रिचार्ज और फोन चलाने के लिए एक ऑपरेटर उपलब्ध कराया जाए।

महंत मिथलेश नाथ योगी ने दिया आश्वासन

सफाई कर्मचारियों की व्यथा सुनने के बाद देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी महाराज ने उनके मांग पत्र को उचित माध्यम से जिम्मेदार उच्चाधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में जनपद के कोने-कोने से आए सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.