WPL 2026: नादिन डी क्लार्क का धमाका, आरसीबी ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस से छीनी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे संस्करण का आगाज बेहद रोमांचक और नाटकीय अंदाज में हुआ।।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज बेहद रोमांचक और नाटकीय अंदाज में हुआ। शुक्रवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गत विजेता मुंबई इंडियंस (MI) को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। आरसीबी की इस जीत की नायिका नादिन डी क्लार्क रहीं, जिन्होंने हारी हुई बाजी को आरसीबी के पक्ष में पलट दिया।

मुंबई इंडियंस ने खड़ा किया 154 रनों का स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सजीवन सजना और निकोला कैरी के बीच हुई 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए।

शुरुआती झटकों से लड़खड़ाई RCB

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया। ग्रेस हैरिस (25) और कप्तान स्मृति मंधाना (18) पावरप्ले के भीतर ही पवेलियन लौट गईं।मध्यक्रम में दयालन हेमलता (7), राधा यादव (1) और ऋचा घोष (6) सस्ते में आउट हुईं।एक समय आरसीबी ने मात्र 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और उसकी हार लगभग तय लग रही थी।

डी क्लार्क की ‘मैच जिताऊ’ पारी और अंतिम ओवर का रोमांच

 

जब आरसीबी संकट में थी, तब नादिन डी क्लार्क ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

मैच का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला। आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों में 18 रनों की दरकार थी। क्रीज पर मौजूद डी क्लार्क ने मुंबई की अनुभवी गेंदबाज नेट सिवर-ब्रंट के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और आखिरी चार गेंदों के भीतर दो चौके और दो छक्के जड़कर मुकाबला 19.5 ओवर में ही आरसीबी के नाम कर दिया।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.