सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी की मानवीय पहल,कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान गरीब बुजुर्ग को ओढ़ाया कंबल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का मानवीय चेहरा सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का मानवीय चेहरा सामने आया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान, जब एक असहाय बुजुर्ग अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी के पास पहुँचा, तो डीएम ने उनकी पीड़ा सुनने के साथ-साथ ठंड से राहत दिलाने के लिए तत्काल कंबल भेंट किया।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कक्ष में आए अन्य जरूरतमंदों से भी संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने राजस्व विभाग की टीमों को फील्ड में सक्रिय रहकर रैन बसेरों और प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ कंबल वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.