निचलौल
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव की रहने वाली अनीता वर्मा ने अदालत में न्याय की गुहार लगाई थी। अनीता के अनुसार, उनकी बेटी पूजा का विवाह करीब 8 साल पहले सेमरहना निवासी दीपक वर्मा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष पूजा को प्रताड़ित करने लगा था।
दो बेटियां होने पर बढ़ी प्रताड़ना
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहली संतान के रूप में बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराल वाले पूजा को ताने देने लगे थे। दूसरी संतान भी बेटी होने पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न चरम पर पहुँच गया। बेटे की चाह में पूजा को अक्सर मारपीट कर घर से निकाल दिया जाता था। कई बार रिश्तेदारों के बीच-बचाव से समझौता हुआ, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला।
मौत से पहले जताई थी हत्या की आशंका
अदालत को दी गई जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2025 की सुबह पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने दावा किया कि मौत से ठीक एक दिन पहले पूजा ने फोन पर अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी।
पुलिस की कार्रवाई
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया “माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मृतका के पति दीपक वर्मा और सास दुर्गावती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”
सिद्धार्थनगर: बांसी में बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत में दो किशोर गंभीर रूप से घायल,मेडिकल कॉलेज रेफरhttps://t.co/1ySxQ4K1lf@Uppolice @siddharthnagpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 8, 2026


















