सिद्धार्थनगर: बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, डीबीटी और निर्माण कार्यों को लेकर दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर छात्र तक पहुँचाने के लिए गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर छात्र तक पहुँचाने के लिए गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में हुई इस बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढाँचे को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया।

डीबीटी का लाभ बच्चों तक पहुँचाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि शासन की ओर से जूता, मोजा और यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें बच्चों के लिए जरूरी सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने जोर दिया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति निर्धारित ड्रेस और जूते-मोजे के साथ ही सुनिश्चित की जाए।

विद्यालय निर्माण कार्यों की समीक्षा

बैठक में ‘मुख्यमंत्री मॉडल’ और ‘अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों’ के निर्माण कार्यों की प्रगति जांची गई, 83 विद्यालयों के लक्ष्य के सापेक्ष 79 का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 4 स्कूलों के लिए कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द काम पूरा करने को कहा गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लंबित दिव्यांग शौचालयों के निर्माण को तत्काल शुरू करने और पूर्ण कार्यों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए।

फर्नीचर व सुविधाएं: समग्र शिक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त क्लासरूम्स के लिए फर्नीचर की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का होगा कायाकल्प

बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वर्ष 2025-26 में उच्चीकृत किए जाने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त डॉरमेट्री कक्ष और कंप्यूटर लैब का निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

निपुण लक्ष्य पर फोकस

प्रशासन ने ‘निपुण लक्ष्य’ के तहत जारी की गई गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि जिले के प्राथमिक शिक्षा स्तर में सुधार लाया जा सके। बैठक में पीएम स्कूल (फेज-वन व फेज-टू) के पैरामीटर्स पर भी चर्चा की गई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.