बुलंदशहर :दानपुर सीएचसी पर विशेष अभियान एक ही दिन में 59 पात्रों के बने आयुष्मान कार्ड

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में शासन के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेजी से जारी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शासन के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए एक ही दिन में 59 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जारी किए।

सरल हुई कार्ड बनाने की प्रक्रिया

शिविर के दौरान जिला स्तर से आए अधिकारी रघुवीर सिंह राजपूत ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप अब कार्ड बनाने की प्रक्रिया को काफी सरल और पारदर्शी बना दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न रहे।

सुबह से ही उमड़ी लाभार्थियों की भीड़

आयुष्मान मित्र दीपक चौधरी ने जानकारी दी कि शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही केंद्र पर लाभार्थियों का तांता लग गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्तैदी के साथ दस्तावेजों का सत्यापन कर हाथों-हाथ कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की।

अधीक्षक की अपील: ‘वरदान है यह योजना’

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवल किशोर ने उपस्थित जनसमूह को योजना के फायदों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा “आयुष्मान भारत योजना गरीब और वंचित परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस कार्ड के माध्यम से परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलता है।”

डॉ. किशोर ने क्षेत्र के उन सभी नागरिकों से अपील की जिनके कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, वे जल्द से जल्द अपने आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड और राशन कार्ड) लेकर सीएचसी दानपुर पहुंचें ताकि उनका पंजीकरण किया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.