बृजमनगंज: ‘हिंदू समाज एकजुट हो, वरना अस्तित्व पर संकट’, संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य सम्मेलन संपन्न

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत के रामलीला पार्क में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत के रामलीला पार्क में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, धर्म परिवर्तन और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी।

धर्म और मर्यादा बचाने की अपील

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में पड़ोसी देशों की स्थिति का हवाला देते हुए कहा “हिंदू समाज को अब एकजुट होने की सख्त जरूरत है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एक चेतावनी हैं। यदि हम अभी नहीं जागे, तो हिंदुत्व का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। हमें अपने बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ना होगा ताकि रिश्तों की मर्यादा बनी रहे।”

उन्होंने जनसंख्या असंतुलन और विशेष संस्कृतियों के विस्तार पर भी सचेत रहने का आह्वान किया।

नशे और धर्म परिवर्तन के खिलाफ हुंकार

मुख्य वक्ता गोपाल आर्या ने समाज में फैल रही बुराइयों पर प्रहार करते हुए कहा कि हिंदुओं को एक सोची-समझी साजिश के तहत नशे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने वैदिक सनातन परंपरा को अपनाने और किसी भी कीमत पर धर्म परिवर्तन को रोकने पर जोर दिया। वहीं, प्रवक्ता ज्योति सिंह ने परिवारों से अपील की कि वे स्वयं पूजा-पाठ में बैठें और बच्चों में भी इसके संस्कार डालें।

व्यापारियों के साथ विशेष बैठक

सम्मेलन के समापन और प्रसाद वितरण के बाद, मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज ने नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और स्थानीय व्यापारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार और सामाजिक मजबूती में व्यापारियों के सहयोग को रेखांकित करना था।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उदय राज यादव, चेयरमैन सहकारी समिति योगेंद्र यादव, हरिश्चंद पांडेय,चंदू सिंह, आंसू सिंह, चुन्नू सिंह, शौर्य वीर सिंह सभासद झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, दिलीप गुप्ता, शैलेश सिंह, आशीष जायसवाल, नटवर गोयल, टिंकल पांडेय, रामकुमार कसौधन, दिनेश कुमार पांडेय, कुंज बिहारी त्रिपाठी, कुसुम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.