गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर मिला ‘ढाई करोड़’ का अनमोल तोहफा, हरियाणा से पहुंचा चैंपियन घोड़ा

गोंडा

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें महंगे और नायाब तोहफे देने की होड़ मची हुई है।।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें महंगे और नायाब तोहफे देने की होड़ मची हुई है। हाल ही में डेढ़ करोड़ का घोड़ा उपहार में मिलने के बाद, आज उनके जन्मदिन के मुख्य अवसर पर उन्हें ढाई करोड़ रुपये की कीमत का एक और बेशकीमती घोड़ा भेंट किया गया है।

हरियाणा से आया ‘चैंपियन’ उपहार

इस बार यह खास तोहफा हरियाणा के रविंद्रपाल और उनकी पत्नी की ओर से दिया गया है।घोड़े की खासियत हे की यह घोड़ा मात्र 7 साल का है और अब तक 7 बड़ी रेसों में अपनी जीत का परचम लहरा चुका है।इस घोड़े ने अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 22 लाख रुपये से अधिक का इनाम जीता है।

मंच से जताया आभार

बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम के दौरान मंच से सार्वजनिक रूप से हरियाणा से आए इस दंपत्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समर्थकों का यह प्रेम और उपहार उनके लिए विशेष महत्व रखते हैं।15 दिसंबर को पंजाब से एक घोड़ा गिफ्ट में मिला था, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई गई थी। हरियाणा से आए इस चैंपियन घोड़े ने सबको चौंका दिया, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

समर्थकों में भारी उत्साह

बृजभूषण शरण सिंह के आवास और कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ है। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से इतने महंगे घोड़ों का तोहफे में मिलना इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लोग इन बेशकीमती घोड़ों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे।

 

Voice Of News 24