सिद्धार्थनगर: महिला चकबंदी लेखपाल का वसूली करते वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम सभा बैजनथा में तैनात महिला चकबंदी लेखपाल अनिता यादव का ग्रामीणों से खुलेआम पैसे वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि फॉर्म भरने के नाम पर लेखपाल ने लगभग 600 ग्रामीणों से अवैध वसूली की है।

कैंप में सरेआम हुई वसूली

मामला मंगलवार दोपहर का है, जब बैजनथा गांव में चकबंदी के बाद फॉर्म-41 और 45भरने के लिए कैंप लगाया गया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लेखपाल अनिता यादव अपने सहयोगी के साथ तख्त पर बैठी हैं। वे एक-एक ग्रामीण का नाम पुकारती हैं और फॉर्म देने के बदले उनसे 50 से लेकर 200 रुपये तक वसूल रही हैं। उनका सहयोगी इन पैसों को पास रखे एक बैग में जमा करता नजर आ रहा है।

“50 नहीं, चुपचाप 100 रुपये रखो”

वायरल वीडियो में भ्रष्टाचार की इंतहा तब दिखी जब एक ग्रामीण ने 50 रुपये देने की बात कही। इस पर लेखपाल अनिता यादव ने उसे टोकते हुए कहा— “तुम 50 दोगे? चुपचाप 100 रुपये रखो।” इसके बाद मजबूर ग्रामीण ने 100 रुपये का नोट तख्त पर रख दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जो पैसे देने में आनाकानी कर रहा था, उसका काम जानबूझकर अटकाया जा रहा था।

डीएम ने बिठाई जांच, लेखपाल पर लटकी कार्रवाई की तलवार

बुधवार को वीडियो प्रशासनिक गलियारों में पहुँचते ही हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) शिवशरणप्पा जीएन ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया है।

डीएम का बयान

“वसूली का वीडियो संज्ञान में आया है। एसडीएम शोहरतगढ़ को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित लेखपाल के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।”

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.