सिद्धार्थनगर: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत सरजू नगर (नौगढ़ चौकी क्षेत्र) में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 38 वर्षीय युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत सरजू नगर (नौगढ़ चौकी क्षेत्र) में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 38 वर्षीय युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।

कमरे में मिला हरिश्चंद्र का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरजू नगर निवासी हरिश्चंद्र जायसवाल (38 वर्ष), पुत्र माया चंद्र जायसवाल, का शव बुधवार सुबह उनके घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने भीतर का नजारा देखा, जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) सदर विश्वजीत शौर्य, कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद पुराने और नौगढ़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। मामला संदिग्ध होने के कारण फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। घर मुख्य मार्ग (रोड) पर होने के कारण वहां राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बेसहारा हुआ परिवार

मृतक हरिश्चंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटी और एक बेटा) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं और पूरे परिवार का सहारा छिन गया है।

आत्महत्या का कारण अभी भी रहस्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय स्तर पर इसे पारिवारिक कलह, बेरोजगारी या आर्थिक तंगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.