बलरामपुर: 11 करोड़ का ‘मिड-डे मील’ डकार गए 44 रसूखदार, महीने भर बाद भी 37 आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

बलरामपुर

बलरामपुर जिले में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत 11 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया था इस घोटाले में 44 लोगों को नामजद किया गया था।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नौनिहालों के निवाले पर डाका डालने वाले 11 करोड़ रुपये के मिड-डे मील (MDM) घोटाले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। 26 नवंबर को मुकदमा दर्ज होने के बावजूद, 44 नामजद आरोपियों में से अब तक मात्र 07 आरोपी ही जेल की सलाखों के पीछे पहुँच सके हैं।

घोटाले का घटनाक्रम: कब क्या हुआ?

26 नवंबर: 11 करोड़ से अधिक के गबन का खुलासा हुआ और 44 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

27 नवंबर: पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए जिला समन्वयक सहित 05 लोगों को गिरफ्तार किया।

17 दिसंबर: लंबी खामोशी के बाद दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

वर्तमान स्थिति: पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी का आंकड़ा 07 पर ही थमा हुआ है।

प्रशासनिक हंटर चला, पर पुलिस की ‘छापेमारी’ बेअसर

एक ओर जहाँ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 05 प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया है और मदरसा शिक्षा से जुड़े कर्मियों पर गाज गिरी है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं। जिला समन्वयक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, लेकिन कई शिक्षक, प्रबंधक और समिति के पदाधिकारी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर “फरार” चल रहे हैं।

जांच का दायरा बढ़ते ही विभाग में हड़कंप

जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि यह भ्रष्टाचार की जड़ें बेहद गहरी हैं। इसमें केवल एक ब्लॉक नहीं, बल्कि कई विकासखंडों के स्कूल, मदरसे और समितियां शामिल हैं।

नगर कोतवाली प्रभारी का बयान “पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी समेत 07 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.