महाराजगंज: नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर रूप से घायल

निचलौल (महाराजगंज)

महाराजगंज जिले के निचलौल-सिसवा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया।हादसे में महिला की हालत चिंताजनक, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल-सिसवा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम सभा लालपुर के समीप नीलगाय को बचाने की कोशिश में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में रिक्शे पर सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम एक ई-रिक्शा यात्रियों को लेकर निचलौल से सिसवा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा लालपुर गांव के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। नीलगाय से सीधी टक्कर को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया।

चीख-पुकार के बाद दौड़े ग्रामीण

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को रिक्शे से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।

घायलों की स्थिति और पहचान

अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है.

कुसमी देवी (50 वर्ष): पत्नी उमापति, निवासी कोटवा, थाना घुघली (हालत गंभीर, रेफर)।

उमापति (52 वर्ष): पुत्र चंद्रावती, निवासी कोटवा, थाना घुघली (पति)।

पूनम (34 वर्ष): पत्नी विजय, निवासी कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर।

सड़क पर छुट्टा जानवरों का आतंक

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के वक्त सड़कों पर नीलगाय और अन्य छुट्टा जानवरों के अचानक आ जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.