सिद्धार्थनगर जनपद के 37 वर्ष: तथागत बुद्ध की धरती पर उमड़ा आस्था और विकास का संगम, सांसद और नेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई

सिद्धार्थनगर

जनपद के बुद्ध की पावन क्रीड़ास्थली सिद्धार्थनगर ने आज अपनी स्थापना के 37 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के बुद्ध की पावन क्रीड़ास्थली सिद्धार्थनगर ने आज अपनी स्थापना के 37 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद स्थापना दिवस (29 दिसंबर) को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन भगवान बुद्ध की राजधानी कपिलवस्तु स्थित प्राचीन स्तूप पर हुआ।

महापुरुषों को नमन और स्तूप का पूजन

स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह साड़ी तिराहा पर बुद्ध की प्रतिमा के चरणों में माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर सांसद, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्तूप की परिक्रमा की और विश्व शांति की कामना की।

सांसद जगदम्बिका पाल: “बुद्ध सर्किट के लिए 250 करोड़ की सौगात”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा:

ऐतिहासिक पहचान: सिद्धार्थनगर की पहचान पूरी दुनिया में महात्मा बुद्ध की धरती से है।

बड़ी योजनाएं: कपिलवस्तु के विकास के लिए 250 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। लाइट एंड साउंड शो और विपाशना केंद्र का कार्य प्रगति पर है।

अस्थि अवशेषों की वापसी: दिल्ली म्यूजियम से बुद्ध का अस्थि कलश और जनरल पेपे की खुदाई से निकले अवशेषों को वापस कपिलवस्तु लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। भिक्षुओं के ठहरने के लिए आधुनिक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय: “सत्य और अहिंसा की धरती पर गर्व”

विधायक इटवा और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि राजकुमार सिद्धार्थ ने इसी मिट्टी से दुनिया को शांति और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया बुद्ध की शिक्षाओं के माध्यम से शांति की राह खोज रही है।

प्रशासनिक संकल्प: 4-लेन रोड और काला नमक चावल का गौरव

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि:

स्तूप तक जाने वाली सड़क को 4-लेन किया जाएगा।

जनपद का काला नमक चावल आज राष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थनगर का नाम रोशन कर रहा है।

पर्यटन विभाग के माध्यम से कपिलवस्तु को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

स्थापना दिवस के अवसर पर शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘स्वागत गीत’ और ‘कपिलवस्तु गीत’ की मनमोहक प्रस्तुति दी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए अतिथियों द्वारा पूज्य भन्तेगणों को कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, बीएसए शैलेष कुमार, डीआईओएस अरुण कुमार सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन नीतेश पाण्डेय द्वारा किया गया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.