जमशेदपुर: सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर आम लोगों के बीच पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सादगी और अपनापन देख अभिभूत हुए लोग

ब्यूरो रिपोर्ट

झारखंड दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक ऐसा रूप आज देखने को मिला, जिसने न केवल सुरक्षा घेरे में मौजूद अधिकारियों को चौंका दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झारखंड दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक ऐसा रूप आज देखने को मिला, जिसने न केवल सुरक्षा घेरे में मौजूद अधिकारियों को चौंका दिया, बल्कि आम जनता का दिल भी जीत लिया। जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए आम नागरिकों से मुलाकात की।

आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर दिखी आत्मीयता

घटना उस वक्त की है जब राष्ट्रपति का काफिला आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक से गुजर रहा था। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े थे। लोगों के उत्साह और उनकी पुकार को सुनकर राष्ट्रपति मुर्मू खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवाया और अपनी कार से उतरकर पैदल ही लोगों की ओर चल पड़ीं।

हाथ मिलाया और बच्चों को दिया दुलार

भारत की प्रथम नागरिक को अचानक अपने इतने करीब पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राष्ट्रपति ने वहां मौजूद महिलाओं और युवाओं से हाथ मिलाया, बच्चों को स्नेह दिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला, लेकिन राष्ट्रपति काफी देर तक लोगों के बीच रहीं और उनकी मुस्कुराहट ने लोगों को अभिभूत कर दिया।

जमशेदपुर से है पुराना नाता

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड और जमशेदपुर से पुराना और गहरा नाता रहा है। वह झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंचे पद पर आसीन होने के बावजूद उनकी सादगी और जमीन से जुड़ाव आज भी वैसा ही है, जैसा पहले था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.