DM महराजगंज का एक्शन मोड: महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी मंशा के अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी मंशा के अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज जिला महिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कड़ाके की ठंड के बीच हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मरीजों से सीधा संवाद: “कैसा है डॉक्टरों का व्यवहार?”

जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी और जनरल वार्ड का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने बेड पर जाकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। DM ने मरीजों से पूछा कि उन्हें दवाएं अस्पताल से मिल रही हैं या बाहर से लानी पड़ रही हैं, और क्या डॉक्टर समय पर राउंड पर आते हैं? उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार ही शासन की प्राथमिकता है।

ठंड से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

भीषण शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि:

वार्डों में पर्याप्त मात्रा में कंबल और हीटर की व्यवस्था हो।

खिड़की-दरवाजों से आने वाली ठंडी हवा को रोकने के इंतजाम किए जाएं।

मरीजों और तीमारदारों के लिए रैन बसेरों और अस्पताल परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

बाहर की दवा लिखने पर होगी ‘कठोर कार्रवाई’

निरीक्षण के दौरान ओपीडी में तैनात डॉ. रूपाली, डॉ. अरुण, डॉ. ज्योत्सना और डॉ. शालिनी को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी सूरत में मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बाहर से दवा मंगाने या जांच कराने की शिकायत मिली, तो संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

99.99 लाख की लैब का निरीक्षण: समय पर काम पूरा करने की चेतावनी

DM ने अस्पताल के पांचवें तल पर निर्माणाधीन IPHL लैब (लागत ₹99.99 लाख) का भी जायजा लिया। कार्यदायी संस्था UPCLDF को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए।

मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, CMS डॉ. ए.के. द्विवेदी, और डॉ. ए.बी. त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अंत में CMS को स्पष्ट किया कि अस्पताल की व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.