महराजगंज: अजमेर शरीफ में दुआ मांगने गए वृद्ध की मौत, ठंड लगने से बिगड़ी थी तबीयत

भिटौली

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेरवां में उस समय मातम पसर गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेरवां में उस समय मातम पसर गया, जब खबर आई कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने गए एक वृद्ध की अजमेर में अचानक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय इन्तिज़ा के रूप में हुई है, जो सिसवा मुंशी चौराहे पर रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी थे।

नहाते समय अचानक गिरे, ठंड बनी मौत का कारण!

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, इन्तिज़ा बीते बृहस्पतिवार को अपने बहनोई हरीश (निवासी बसंतपुर) के साथ अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को दरगाह के पास नल पर नहाते समय जैसे ही उन्होंने शरीर पर पानी डाला, वे अचानक अचेत होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि राजस्थान में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें हार्ट अटैक या ‘कोल्ड शॉक’ लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

बेटे के सऊदी अरब से लौटने का इंतजार

मृतक इन्तिज़ा के चार बच्चे हैं, जो सभी विवाहित हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र जिब्रील (38 वर्ष) सऊदी अरब में कार्यरत हैं। पिता के निधन की खबर मिलते ही वह तत्काल फ्लाइट से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि जिब्रील के आज शाम करीब 5 बजे तक पैतृक आवास पहुंचने की संभावना है।

शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा शव

इन्तिज़ा की मौत की खबर से सिसवा मुंशी चौराहे के व्यापारी जगत और उनके गांव डेरवां में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, बड़े बेटे के घर पहुँचने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर शाम उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.