महाराजगंज: कड़कड़ाती ठंड में बोरे में बंद मिली नवजात, फूलमती ने ‘यशोदा’ बन बचाई जान; अब गोद लेने की जताई इच्छा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली और फिर मानवता की जीत की एक अद्भुत कहानी सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली और फिर मानवता की जीत की एक अद्भुत कहानी सामने आई है। यहाँ हठी मईया मंदिर के पास एक बगीचे में शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची बोरे में बंद लावारिस हालत में मिली। कड़कड़ाती ठंड में मौत से जूझ रही इस बच्ची के लिए स्थानीय निवासी फूलमती ‘देवदूत’ बनकर सामने आईं।

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को सुनाई दी रोने की आवाज

घटना शनिवार सुबह की है, जब वार्ड नंबर 09 निवासी मनीष रोजाना की तरह टहलने निकले थे। मंदिर के पास बगीचे से उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो वहां एक बोरा रखा था जिसके अंदर हलचल हो रही थी। मनीष ने जब बोरा खोला तो अंदर एक नवजात बच्ची को देख उनके होश उड़ गए। बच्ची की हालत काफी नाजुक थी और वह ठंड से कांप रही थी।

फूलमती ने पेश की ममता की अनूठी मिसाल

मनीष तुरंत बच्ची को उठाकर अपने घर ले गए। वहां उनकी मां फूलमती ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत बच्ची को अपनी गोद में लिया, उसे गर्माहट दी और दूध पिलाया। जब बच्ची की स्थिति गंभीर लगने लगी, तो फूलमती बिना समय गंवाए उसे लेकर घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुँचीं।अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने तत्काल बच्ची का उपचार शुरू किया। प्राथमिक जांच में बच्ची की हालत चिंताजनक पाए जाने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और देखभाल के लिए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

“मैं इस बच्ची को अपनाना चाहती हूँ”

फूलमती की ममता यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि यदि कानूनी प्रक्रिया संभव हुई, तो वह इस बच्ची को हमेशा के लिए अपनाना (गोद लेना) चाहती हैं। फूलमती के इस जज्बे और मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों के बीच फूलमती की यह ममता चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस और चाइल्ड लाइन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि “बच्ची को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुँचाया गया है और उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची को वहां किसने छोड़ा था। फिलहाल आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।”

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.