सीतापुर : ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’: अब बिना हेलमेट स्कूल नहीं घुस पाएंगे शिक्षक, BSA ने जारी किया डीएम का सख्त आदेश

सीतापुर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सड़क सुरक्षा माह’ के तहत सीतापुर जिला प्रशासन ने एक कड़ा फैसला लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सड़क सुरक्षा माह’ के तहत सीतापुर जिला प्रशासन ने एक कड़ा फैसला लिया है। अब जिले के किसी भी विद्यालय या विभागीय कार्यालय में बिना हेलमेट के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

शिक्षक और सहयात्री दोनों के लिए अनिवार्य

Image

इस आदेश की सबसे खास बात यह है कि यह केवल चालक तक सीमित नहीं है।

डबल हेलमेट अनिवार्य: यदि बाइक पर दो लोग सवार हैं, तो शिक्षक के साथ-साथ पीछे बैठे सहयात्री को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा।

सभी पर लागू

यह नियम केवल शिक्षकों पर ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों और विभागीय कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर लागू होगा।

BSA का कड़ा रुख: अनुशासन ही प्राथमिकता

BSA ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं। यदि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे, तभी समाज और छात्र उनसे सीख लेंगे।

निरीक्षण और कार्रवाई

आदेश में कहा गया है कि विद्यालयों के गेट पर ही इसकी चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

Voice Of News 24