मेरठ में ‘Love Triangle’ का खूनी अंत: कॉलेज के बाहर सरेराह बेल्टबाजी, छात्रा ने सौतन समझ सहेली को पीटा!

मेरठ

क्रांतिधरा मेरठ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

क्रांतिधरा मेरठ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। परतापुर थाना क्षेत्र के एक नामी कॉलेज के बाहर दो छात्राओं के बीच ‘ब्वॉयफ्रेंड’ को लेकर ऐसा संग्राम हुआ कि देखने वालों के होश उड़ गए। बीच सड़क पर चली बेल्ट और गालियों के शोर ने पुलिस प्रशासन को भी हिला कर रख दिया है।

 क्या हुआ उस दिन?

ब्वॉयफ्रेंड बना जंग की वजह: बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां बीबीए (BBA) द्वितीय वर्ष की छात्राएं हैं। एक ही लड़के को लेकर दोनों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी।

बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक छात्रा पहले से तैयारी में थी। जैसे ही दूसरी छात्रा गेट पर आई, उस पर बेल्ट से हमला कर दिया गया।

मूकदर्शक बनी भीड़: हैरानी की बात यह रही कि जब छात्रा बेल्ट बरसा रही थी, तब लोग बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल थे।

“उससे दूर रहो वरना…”

कॉलेज परिसर में चर्चा है कि दोनों छात्राओं ने एक-दूसरे को पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था। एक पक्ष का कहना था कि “वह मेरा ब्वॉयफ्रेंड है, उससे दूर रहो,” जबकि दूसरी छात्रा पीछे हटने को तैयार नहीं थी। इसी ईगो की लड़ाई ने सड़क पर मारपीट का रूप ले लिया।

पुलिस का एक्शन मोड

वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

“वायरल वीडियो के आधार पर छात्राओं की पहचान कर ली गई है। हमलावर छात्रा कंकरखेड़ा और पीड़ित मोदीनगर की रहने वाली है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” — आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी (मेरठ)

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.