लखनऊ (विधानसभा)
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के मुद्दों को लेकर जबरदस्त सरगर्मी देखने को मिली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के मुद्दों को लेकर जबरदस्त सरगर्मी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी की प्रखर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने सदन में बेसिक शिक्षा के बदहाल हालातों और शिक्षकों की समस्याओं को उठाते हुए सीधे बेसिक शिक्षा मंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया। इस दौरान सपा विधायक और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
“शिक्षक भर्ती और मानदेय पर जवाब दे सरकार”
डॉ. रागिनी सोनकर ने सदन में बेहद आक्रामक अंदाज में शिक्षकों का पक्ष रखते हुए सरकार से सीधे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सालों से नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदें दम तोड़ रही हैं। उन्होंने शिक्षा मित्रों के मानदेय और उनके भविष्य के समायोजन पर सरकार की ‘चुप्पी’ पर भी कड़ा प्रहार किया।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 23 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/BppZh8KbqU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 23, 2025























