सिद्धार्थनगर: नुक्कड़ नाटक के जरिए यूपी-112 ने दी सुरक्षा की सीख, बांसी से इटवा तक नागरिकों को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यालय यूपी-112 और जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद में आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यालय यूपी-112 और जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड बांसी, कस्बा इटवा और तहसील डुमरियागंज जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों और एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों व शहरी नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन से प्रचार मुख्यालय लखनऊ से आई विशेष टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल शुक्ला और जनपद के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार शाही के नेतृत्व में पुरुष व महिला कलाकारों के दल ने प्रभावी अभिनय के माध्यम से यूपी-112 की कार्यप्रणाली को समझाया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में केवल एक कॉल पर पीआरवी (PRV) कैसे त्वरित सहायता प्रदान करती है। कार्यक्रम में यूपी-112 सुरक्षा किट का भी वितरण किया गया।

 

महिला और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा की भावना प्रबल करना है। यदि कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर स्वयं को असुरक्षित महसूस करता है, तो वह तत्काल 112 पर कॉल कर सहायता मांग सकता है। पीआरवी न केवल मौके पर पहुंचेगी, बल्कि पीड़ित को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने में भी मदद करेगी। प्रशासन का यह कदम अपराध रोकथाम और जनमानस में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास माना जा रहा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.