महराजगंज: बिजली टावर की चोटी पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; सरकारी नौकरी की मांग पर अड़ी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करदह में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करदह में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवती ने 33 हजार केवीए के निर्माणाधीन बिजली टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। युवती टावर की सबसे ऊंची चोटी पर जाकर बैठ गई और प्रशासन से सरकारी नौकरी की मांग करने लगी। ग्रामीणों ने जब ऊपर युवती को देखा तो उनके होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

“घर का काम पसंद नहीं, सरकार दे नौकरी”

टावर पर चढ़ी युवती की पहचान करदह निवासी रिम्पा (21 वर्ष), पुत्री छोटेलाल गौतम के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, रिम्पा घर के रोजमर्रा के कामकाज से तंग आ चुकी थी और उसे घरेलू काम करना बिल्कुल पसंद नहीं है। 10वीं पास रिम्पा की अजीबोगरीब जिद है कि प्रशासन उसे सीधे सरकारी नौकरी मुहैया कराए। इसी मांग को लेकर वह जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ गई।

पुलिस और ग्रामीणों के फूले हाथ-पांव

घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। घंटों तक नीचे से पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करते रहे। युवती नीचे आने को तैयार नहीं थी, जिससे तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों ने काफी सूझबूझ दिखाई और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाएगा। कड़ी मशक्कत और घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस युवती को सकुशल नीचे उतारने में सफल रही।

हो सकता था बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि उक्त बिजली टावर अभी नवनिर्माणाधीन था और उसमें करंट प्रवाहित नहीं हो रहा था, अन्यथा युवती की जान जा सकती थी। नीचे उतरते ही पुलिस ने युवती को सुरक्षा घेरे में लिया और उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।

थाना प्रभारी का बयान

ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया

“युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.