परतावल: पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल का काउंटडाउन शुरू, मैदान तैयार करने के लिए उतरी मशीनें

महराजगंज

महराजगंज जनपद के खेल प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता’ के भव्य आयोजन की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के खेल प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता’ के भव्य आयोजन की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ के लिए पंचायत इंटर कॉलेज के मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

मंत्रोच्चार के साथ मशीनी सफाई का आगाज मैदान को समतल और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को घास काटने वाली मशीनों का उपयोग शुरू किया गया। कार्य का शुभारंभ पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने मशीन का तिलक और विधिवत पूजन कर किया। इस दौरान विद्वान सौरव पाठक द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल का मैदान न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारता है, बल्कि क्षेत्र के अनुशासन का भी प्रतीक होता है।

ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मैदान को आकर्षक स्वरूप देने के साथ-साथ दर्शकों के बैठने और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस गोल्ड कप को लेकर पूरे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भारी उत्साह है। समिति का लक्ष्य है कि इस प्रतियोगिता को जनपद का सबसे ऐतिहासिक फुटबॉल आयोजन बनाया जाए।

समिति के सदस्य रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजन समिति के सचिव अजय कुमार सैनी, महामंत्री मिथिलेश मद्धेशिया, उपाध्यक्ष प्रदीप मोदनवाल, एस.एन. सिंह, धनंजय सिंह, परवेंद्र वर्मा, राममिलन गुप्ता, अविनाश बारी, मीडिया प्रभारी रतन पाण्डेय, दीपू रावत एवं सतीश मिश्रा सहित खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.