पीएम राहत और राहवीर योजना से बचाई जा सकती है सड़क हादसों में घायलों की जान : प्रो. प्रमोद यादव

जौनपुर

जौनपुर सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की समय पर मदद करके उसकी अमूल्य जान बचाई जा सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार की ‘पीएम राहत योजना’ और ‘राहवीर योजना’ बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की समय पर मदद करके उसकी अमूल्य जान बचाई जा सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार की ‘पीएम राहत योजना’ और ‘राहवीर योजना’ बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं। यह बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. प्रमोद यादव ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कहीं।

विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के मूट कोर्ट में कुलपति प्रो. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

योजनाओं के बारे में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. प्रमोद यादव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया:

पीएम राहत योजना: इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से सात दिनों तक अधिकतम ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। आपातकालीन सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।

राहवीर योजना: सड़क दुर्घटना के ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले मददगार (गुड सेमेरिटन) को ₹25,000 नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घायलों की मदद करने में किसी प्रकार की झिझक न रखें।

यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ

एनएसएस के समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने कहा कि जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र ने विषय प्रवर्तन किया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा व लेन नियमों का पालन करने, गलत दिशा में गाड़ी न चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विधि संस्थान के निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जेपी विद्या मंदिर में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, कावेरी सदन ने 224 अंक लेकर मारी बाजी 34 से अधिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, बालक वर्ग की तीनों श्रेणियों में अमित यादव नाम के खिलाड़ियों ने हासिल किया बेस्ट एथलीट का खिताब

जेपी विद्या मंदिर में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, कावेरी सदन ने 224 अंक लेकर मारी बाजी 34 से अधिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, बालक वर्ग की तीनों श्रेणियों में अमित यादव नाम के खिलाड़ियों ने हासिल किया बेस्ट एथलीट का खिताब

The specified slider does not exist.