सिद्धार्थनगर: ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान समारोह, सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रगतिशील किसानों को नवाजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अन्नदाता किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती आज जनपद में ‘किसान दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अन्नदाता किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती आज जनपद में ‘किसान दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई। विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में आत्मा योजना के अंतर्गत भव्य ‘किसान सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने की।

सांसद ने किया किसानों का सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सांसद ने विशेष रूप से काला नमक चावल की पैदावार करने वाले डुमरियागंज, भनवापुर और अन्य क्षेत्रों के किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। सम्मान पाने वालों में चार महिला किसान भी शामिल रहीं, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही हैं।

सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध: जगदम्बिका पाल

किसानों को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बना रही है। उन्होंने ‘किसान सम्मान निधि’ सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कृषि विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बलराम सिंह, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, कृषि अधिकारी राजेश कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और कृषि विविधीकरण के माध्यम से आय दोगुनी करने के लिए प्रेरित किया।

इस सम्मान समारोह ने न केवल किसानों की मेहनत को सराहा, बल्कि कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित किसानों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.