परतावल:शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में शैक्षिक बैठक का आयोजन

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत बसवार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंदौली में आज मंगलवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत बसवार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंदौली में आज मंगलवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में शिक्षक संकुल राजकुमार गुप्ता, अजय त्रिपाठी, सरफीन नजर एवं प्रशंसा सिंह द्वारा सात एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें सीखने की विषयवस्तु, हमारे प्रयास, अभिनव गतिविधियाँ, प्रगति का मानवीय मूल्यांकन, टीएलएम निर्माण एवं प्रशिक्षण फीडबैक, टीचर ऐप का अनुभव व उपयोग तथा समेकन एवं धन्यवाद शामिल रहे।

बैठक के दौरान शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर न्याय पंचायत बसवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में प्रभाष चंद्र पाठक, नंद गोपाल, रीता, फिरदौस जहां, मेराज अहमद सहित बसवार न्याय पंचायत के कुल 12 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.