महाराजगंज: मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक, एसपी ने दिया कंधा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के आकस्मिक निधन से महाराजगंज पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के आकस्मिक निधन से महाराजगंज पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के असमय चले जाने पर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

एसपी ने स्वयं उपस्थित होकर अर्पित की श्रद्धांजलि

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज स्वयं पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। एसपी ने न केवल शोक व्यक्त किया, बल्कि जवान के पार्थिव शरीर को स्वयं कंधा देकर अंतिम विदाई के लिए रवाना किया।

पुलिस परिवार में संवेदना का माहौल

श्रद्धांजलि सभा में जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रामनयन मौर्य एक अनुशासित और समर्पित सिपाही थे, जिनकी कमी विभाग को हमेशा खलेगी।

परिजनों को ढांढस बंधाया

पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। विभाग की ओर से परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

रामनयन मौर्य का आकस्मिक निधन पुलिस महकमे के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव को याद करते हुए साथी कर्मियों की आंखें नम दिखीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.