T20 वर्ल्ड कप 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की टीम का कल होगा ऐलान, सूर्यकुमार की कप्तानी में ये युवा खिलाड़ी मार सकते हैं बाजी

स्पोर्ट्स डेस्क

अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उत्साह चरम पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उत्साह चरम पर है। टूर्नामेंट के आगाज में अब दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) कल यानी 20 दिसंबर को भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है।

मुंबई में चयनकर्ताओं की बड़ी बैठक

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में बैठक करेगी। इस बैठक में न केवल वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम, बल्कि अगले महीने (जनवरी 2026) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भी खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और अजीत अगरकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं निगाहें

चयन समिति के सामने कई उभरते सितारों ने अपनी दमदार दावेदारी पेश की है:

यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़: हालिया वनडे और घरेलू क्रिकेट (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में शतकों की झड़ी लगाने के बाद इन दोनों का चयन लगभग तय माना जा रहा है।

विकेटकीपर की जंग: संजू सैमसन और जितेश शर्मा के बीच टीम में जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला है।

अभिषेक शर्मा: विस्फोटक बल्लेबाजी और हालिया फॉर्म के कारण उन्हें टीम का ‘एक्स-फैक्टर’ माना जा रहा है।

श्रेयस अय्यर: चोट के बाद रिहैब कर रहे अय्यर की फिटनेस पर चयनकर्ताओं की विशेष नजर रहेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.