बलरामपुर: कलयुगी पिता गिरफ्तार, नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और बेटे की हत्या के प्रयास का आरोप

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत महराजगंज तराई थाने की पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत महराजगंज तराई थाने की पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने और विरोध करने पर अपने पुत्र का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पुत्र ने महराजगंज तराई थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पिता, राजेन्द्र वर्मा, उसकी नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकतें करता है। जब पुत्र ने इस घृणित कार्य का विरोध किया, तो आरोपी पिता ने अपना आपा खो दिया और अपने ही बेटे का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई।

प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए. 18 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। महादेव गोसाई तिराहा के पास से अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा।राजेन्द्र वर्मा (40 वर्ष), निवासी रामपुर महदेइया।

दर्ज की गई धाराएं

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 112/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है:

BNS: धारा 109, 75(2), 76, 351(3)पॉक्सो एक्ट: धारा 9(L)(M) और 10

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.