इकाना में आज होगी रनों की बारिश? 2 साल बाद लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, सूर्या-गिल के फॉर्म पर टिकी नजरें

लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने के लिए तैयार है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नवाबों का शहर लखनऊ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने के लिए तैयार है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आज यानी बुधवार, 17 दिसंबर को शाम 7:00 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के शोर को अलग कर दें, तो करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद लखनऊ की धरती पर कोई इंटरनेशनल मैच आयोजित होने जा रहा है।

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किये ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम जोरदार पलटवार करने के लिए तैयार है और इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल करेगी।

भारत की संभावित XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित XI

क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन।

 

Voice Of News 24