सिद्धार्थनगर: सनई चौराहे पर मौत की टक्कर, इलाज से लौट रही 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे (एनएच-244) पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे (एनएच-244) पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए।

बताया गया कि दुर्गावती अपने पति शिवाकांत के साथ मोटरसाइकिल से इलाज करा रहे रिश्तेदार को देखकर घर लौट रही थीं। तभी, पीछे से आई एक अज्ञात बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गावती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

मृतका अपने पीछे 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं। पति शिवाकांत सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बस की तलाश कर रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.