वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्थापना के तृतीय वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की सराहना से गूंज उठा ग्रीन वैली मैरेज हॉल, कार्यक्रम में लगा चार-चांद

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी, लखनऊ से संचालित हिन्दी भाषा का सबसे भरोसेमंद एवं विश्वसनीय पोर्टल,’वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्थापना दिवस का तृतीय वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर बीते 15 दिसंबर यानी सोमवार को ‘ग्रीन वैली मैरेज हॉल’ में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24, प्रदेश में निष्पक्ष एवं स्वतंत्रता पूर्ण खबरों को प्रकाशित कर,भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और गलियों एवं महोल्लो की खबरो पर बारीक नजर रखकर लोगों के अन्दर सकारात्मक सोच जगाने तथा खबरों को सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाने से, समाज में एक अलग पहचान बना चुका है।
इन तीन वर्षों में, जिस तरह वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 समाज में एक अलग पहचान बनाया है,इससे जाहिर होता है कि इस संस्था के प्रति पाठकों के दिलों में विश्वास और भरोसे का अपार भंडार है, जो हम सभी के लिए गौरतलब है। पाठकों के भरोसे एवं विश्वास से ही,आज तृतीय वर्ष बेमिसाल और लाजवाब बन पाया है।

इस खास कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल उस दिन को याद करना है,जब वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 ने शून्य से अपने सफ़र का आगाज किया था, बल्कि इस खास कार्यक्रम का उद्देश्य, संस्था के उन सदस्यों के जज्बे को सलाम करना था, जो वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के लिए रात-दिन एक कर, कोने-कोने की खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 को इस आयाम तक पहुंचाने में न केवल दर्शकों का संस्था के प्रति भरोसा और विश्वास जताना है, बल्कि हमारे पत्रकार साथियों का मेहनत, जुनून और जज्बे के साथ-साथ खबरों को तत्काल संस्था तक पहुंचाने की जिम्मेदारी तथा लगन एवं उत्सुकता दिखाना है।

इस अवसर पर उपस्थित तमाम गणमान्य लोगों ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की सराहना किया और कहा कि, वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 न केवल खबरों को सबसे तेज लोगों तक पहुंचाता है, बल्कि सामाज में सकारात्मकता की भावना बनाने के साथ-साथ समाज को नई सोच और नई दिशा में ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहता है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 न केवल खबरों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पूर्वक पाठकों तक पहुंचाता है, बल्कि शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने और उनके संघर्षों में हिस्सेदारी निभाने की तरफ भी एक अहम कदम बढ़ा रहा है।

“वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 एजुकेशन लाइब्रेरी” और “गुड मॉर्निंग डे स्पेशल स्टोरी” के माध्यम से शिक्षार्थियों के लिए हर रोज कुछ-न-कुछ नया सीखने को मिलता है, जो उनके सपनों को हकीकत में बदलने में अत्यंत कारगर साबित हो सकता है।

इस खास कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता, व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र तिवारी छड्डू सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह, शशि भूषण, रेवेन्यू वार के पूर्व अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा, शिवम जयसवाल, सुशील पांडेय, रामरूप सांवरकर, विनय श्रीवास्तव, अमृत पाण्डेय, सरोज मिश्र, प्रदीप कुमार, राकेश सहानी, राहुल पाण्डेय, मु०रजा गामा यादव नागे सहानी, सज्जाक अली, पंकज सैनी, वसीउल्लाह,,संदीप, उमेश गुप्ता, चन्दन मद्धेशिया चंदन गुप्ता, रेखा लालजी, मनोज मिश्र, अशोक, फिरोज खान, संजय यादव, विजय मिश्र, थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय, थानाप्रभारी कैम्पियरगंज, चौकी प्रभारी धानी, दीपक, सोनू कन्नौजिया, उपेन्द्र यादव सुनील पाण्डेय अशोक अग्रहरि, कुलदीप, गुलाब चौरसिया सुनील सिंह अरविंद सहानी सहित भारी संख्या में जनपद, तहसील व व्लाक स्तर के सम्मानित पत्रकार एवं अन्य दिग्गज मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.