बलरामपुर: गन्ना खरीद में चीनी मिलों की मनमानी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद में की जा रही कथित मनमानी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद की चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद में की जा रही कथित मनमानी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। गन्ना किसानों के मुद्दों को उठाते हुए, बड़ी संख्या में सपाइयों ने मिलों के खिलाफ नारेबाजी की।

सपा कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिले की तीनों चीनी मिलें क्षेत्र के गन्ना किसानों की उपज खरीदने में मनमानी कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मिलें किसानों को परेशान कर रही हैं और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है।

सपा ने मांग की है कि प्रशासन चीनी मिलों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाए और गन्ना खरीद को सुचारु एवं किसान हितैषी बनाया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम और समय पर भुगतान मिल सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.