महराजगंज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तत्वावधान में आज परतावल ब्लॉक सभागार में पनियरा विधानसभा क्षेत्र की मंडल कार्यसमिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तत्वावधान में आज परतावल ब्लॉक सभागार में पनियरा विधानसभा क्षेत्र की मंडल कार्यसमिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर, सहजानंद राय, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के शुद्धिकरण और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
बैठक के दौरान, मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को बूथ स्तर पर सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन पार्टी संगठन की एकजुटता और आगामी कार्ययोजनाओं को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभलक्ष्मी सिंह सहित सभी वर्तमान एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्षगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बलिया: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, जोरदार टक्कर से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्तhttps://t.co/nt4AEHNbUD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025


















