चित्रकूट
चित्रकूट जनपद के पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला मऊ थाना क्षेत्र का है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चित्रकूट जनपद के पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला मऊ थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राममूरत यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप था।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी और उसे अहिरी बालापुर मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
गिरफ्तारी के दौरान, आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल फोन और 210 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बलिया: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, जोरदार टक्कर से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्तhttps://t.co/nt4AEHNbUD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025























