महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, सरकारी योजनाओं का झांसा देकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, सरकारी योजनाओं का झांसा देकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो आम लोगों के बैंक खाते खुलवाकर, उनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए करते थे।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी, लंबे समय से सक्रिय थे और देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे साइबर कॉल सेंटरों तक इन खातों की ‘किट’ (पासबुक, एटीएम, चेक बुक और सिम कार्ड) पहुंचाते थे।
ऐसे करते थे ठगी का धंधा
जाँच में खुलासा हुआ कि आरोपी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता या अन्य लाभों का प्रलोभन देते थे। इस झांसे में आकर लोग उनके नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवा लेते थे।
इसके बाद, आरोपी इन खातों की पूरी किट—जिसमें पासबुक, एटीएम, चेक बुक और लिंक मोबाइल सिम शामिल होते थे—को बस या कूरियर के माध्यम से अन्य राज्यों में भेज देते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा ठगी से प्राप्त धन को मंगाने और निकालने के लिए किया जाता था, जिससे वास्तविक खाताधारक अनजाने में अपराध का हिस्सा बन जाते थे।
बड़ी मात्रा में बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों हर्ष गुप्ता और अनुराग गुप्ता (दोनों गोरखपुर निवासी) के कब्जे से बड़ी संख्या में अपराध में इस्तेमाल सामग्री बरामद की है। बरामदगी में दो मोबाइल फोन, 71 चैट पीडीएफ, 76 बैंक खाता नंबरों का विवरण, 80 सिम कार्ड और 5,600 रुपये नकद शामिल हैं।
पुलिस का अनुमान है कि इन खातों के माध्यम से लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रलोभन में आकर अपना बैंक विवरण या सिम कार्ड किसी के साथ साझा न करें और साइबर अपराध की सूचना तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर दें।
बलिया: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, जोरदार टक्कर से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्तhttps://t.co/nt4AEHNbUD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025


















