हापुड़
हापुड़ जनपद के दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपये की लूट के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने हाईवे पर विशेष नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाकर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपये की लूट के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने हाईवे पर विशेष नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाकर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन बदमाशों को एक कार में सवार होने के दौरान धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, एक चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। पुलिस टीम ने हाईवे पर सक्रिय होकर इस गिरोह को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है, ताकि लूटी गई रकम की बरामदगी हो सके और उनके अन्य साथियों की पहचान की जा सके। यह गिरफ्तारी जिले में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
बलिया: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, जोरदार टक्कर से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्तhttps://t.co/nt4AEHNbUD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025























