सिद्धार्थनगर: जमीन विवाद में महिलाओं को घसीटकर पीटा, मारपीट का VIDEO वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के विजवार बढ़ई गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ जमीन विवाद को लेकर कुछ महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के विजवार बढ़ई गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ जमीन विवाद को लेकर कुछ महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को जमीन पर घसीटकर बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

पीड़िता ने बताया कि जब वे अपने मकान का निर्माण करा रही थीं, तभी विपक्षियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और मारपीट की। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पक्ष कितनी क्रूरता से महिलाओं को पीट रहा है। पीड़िता ने इस मामले में स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.