बलिया
बलिया जनपद के सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रावर चट्टी पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रावर चट्टी पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद ट्रेलर पहले एक बिजली के पोल से टकराया और फिर सड़क किनारे बने एक घर में धमाके के साथ जा घुसा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि घर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय घर के अंदर मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि यातायात बहाल किया जा सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 16 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/JJFaRdRXXR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 16, 2025























