सोनभद्र: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र

सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी पहाड़ी से जा टकराया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी पहाड़ी से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया। आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद से घायल चालक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चोपन थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को मौके से हटाकर यातायात को सामान्य कराया।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.