पीलीभीत: प्रेम-प्रसंग में बाधक बनने पर युवक की निर्मम हत्या, ईंट से कुचलकर उतारा मौत के घाट

पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


पीलीभीत जनपद के प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गहन पड़ताल के बाद हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह प्रेम-प्रसंग के रास्ते में बाधक बन रहा था। आरोपियों ने पहले युवक को शराब पिलाई और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने खेत से कुछ अवशेष बरामद किए और अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की।

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24