बस्ती में भीषण सड़क हादसा: 60 सवारियों से भरी बस-ट्रक की टक्कर, 4 की मौत; ट्रक ड्राइवर 20 मिनट तड़पता रहा

बस्ती

मथुरा,में सड़क हादसों से जुड़ी दो बड़ी और दुखद खबरें सामने आई हैं। बस्ती जिले में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मथुरा,में सड़क हादसों से जुड़ी दो बड़ी और दुखद खबरें सामने आई हैं। बस्ती जिले में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए, जबकि मंगलवार सुबह मथुरा में हुए हादसे में चार लोग जलकर मर गए।

बस्ती हादसा: अजमेर उर्स जा रही थी बस

बस्ती में सोमवार रात करीब 11 बजे कोतवाली थाना के हरदिया गांव के पास लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर एक ट्रक ने 60 सवारियों से भरी बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। यह बस संतकबीरनगर से अजमेर उर्स में जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

 

प्रत्यक्षदर्शी पवन चौधरी ने बताया कि टक्कर के बाद मंजर बेहद खतरनाक था। ट्रक चालक शिवराज सिंह अपनी सीट पर ही बुरी तरह फंस गया था और 20 मिनट तक तड़पता रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बस चालक संदीप पांडेय (32) और बस में आगे बैठे अब्दुल्ला (60), मुख्तार अली (75) समेत कुल चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

हादसे में संतकबीरनगर, अमरोहा, बस्ती और गोरखपुर के कई यात्री घायल हुए हैं। जिला अस्पताल के SIC खालिद रिजवान ने बताया कि 11 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मथुरा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग

उधर, मथुरा में मंगलवार सुबह 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के चलते एक और बड़ा हादसा हुआ। यहां 7 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं, जिससे टक्कर होते ही गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि मौके पर बसों में मानव अंग फंसे दिखाई दिए हैं।

 

Voice Of News 24