मऊ: भाई-बहन को प्रेमी युगल समझने और VIDEO वायरल करने पर SHO को हटाया गया

मऊ

मऊ जिले में एक महिला थाना प्रभारी को भाई-बहन को गलती से प्रेमी युगल समझने और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में उनके पद से हटा दिया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जिले में एक महिला थाना प्रभारी को भाई-बहन को गलती से प्रेमी युगल समझने और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में उनके पद से हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल इस पर कार्रवाई की।

यह घटना तब सामने आई जब महिला थाना प्रभारी ने सार्वजनिक रूप से एक भाई और उसकी बहन को प्रेमी-प्रेमिका समझकर उन्हें समझाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी इलामारन जी ने तत्काल प्रभाव से महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह को उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर कल्पना मिश्रा को नई थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, एसपी ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे आम जनता के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार सुनिश्चित करें। मऊ पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से साझा की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.