मेरठ
मेरठ जनपद के दौराला विकास खंड के मछरी और अलीपुर गांवों में इन दिनों बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के दौराला विकास खंड के मछरी और अलीपुर गांवों में इन दिनों बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं। यह समस्या मुख्य रूप से सड़क किनारे लगे पेड़ों के कटने के कारण पैदा हुई है, जिससे विस्थापित हुए बंदरों ने गांवों को अपना नया ठिकाना बना लिया है।
उत्तर प्रदेश बागवानी संस्थान की मछरी इकाई से भी बंदरों को हटाए जाने के बाद, ये सभी गांव की ओर रुख कर चुके हैं। बंदरों के उत्पात से ग्रामीणों का काफी नुकसान हो रहा है। हाल ही में, राशन डीलर पवन के घर से कपड़े उठाने और मछरी ग्राम पंचायत भवन में लगा सीसीटीवी कैमरा उखाड़ फेंकने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। पंचायत सहायक भी बंदरों की हरकतों से परेशान हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने और बंदरों को पकड़कर दूर छोड़ने की अपील की है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 3 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4X1dec8TLw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 3, 2025





















