मेरठ
मेरठ जनपद के पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमित मरिंडा के गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सक्रिय सदस्य नीरज शर्मा उर्फ टिल्लू पंडित की थाना मेडिकल में हिस्ट्रीशीट खोल दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमित मरिंडा के गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सक्रिय सदस्य नीरज शर्मा उर्फ टिल्लू पंडित की थाना मेडिकल में हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इस कार्रवाई का उद्देश्य डी-155 गिरोह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना है।
टिल्लू पंडित, जो लंबे समय से आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है, उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी रह चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह अमित मरिंडा का पुराना और करीबी साथी है। दोनों प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन हत्याकांड समेत कई बड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि टिल्लू की मेडिकल थाना क्षेत्र में मजबूत पकड़ है और उसके पारिवारिक रसूख (जीजा का पार्षद होना) के कारण उसकी गतिविधियों पर अधिक सवाल उठ रहे हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस अब टिल्लू पंडित की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेगी और गिरोह पर आगे भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 3 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4X1dec8TLw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 3, 2025





















