हापुड़ सिंभावली शुगर मिल के पास भीषण हादसा, गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कैंटर से टकराई

हापुड़

हापुड़ जनपद के सिंभावली शुगर मिल के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक कैंटर से टकरा गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के सिंभावली शुगर मिल के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक कैंटर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कैंटर चालक को बाहर निकाला और उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

हादसे के कारण सड़क पर गन्ने और वाहनों का मलबा फैल गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने जेसीबी और अन्य साधनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात को सुचारु करने का कार्य शुरू किया।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि यह हादसा कोहरे या तेज रफ्तार के कारण हुआ होगा।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.