महराजगंज: जंगल से निकले तेंदुए का हमला, बकरी को बनाया निवाला; 5 युवकों को किया घायल , 4 की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रिसलपुर भोथहा गांव में आज मंगलवार दोपहर तेंदुए के अचानक हमले से दहशत फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रिसलपुर भोथहा गांव में आज मंगलवार दोपहर तेंदुए के अचानक हमले से दहशत फैल गई। जंगल के किनारे बकरी चरा रहे पांच युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिनमें से चार युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना दोपहर के समय हुई। रिसलपुर भोथहा गांव निवासी राहुल साहनी (19) जंगल किनारे बकरी चरा रहा था। इसी बीच, झाड़ी से अचानक निकले तेंदुए ने पहले एक बकरी को अपना निशाना बनाया और उसे निवाला बना लिया।

बचाने आए चार लोग भी हुए घायल

राहुल के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के विकास (30), राजकुमार (40), राजेश चौधरी और सलमान खान (19) उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ और ज्यादा आक्रामक हो गया और इन चारों पर भी टूट पड़ा।

ग्रामीणों ने शोर मचाकर और इकट्ठे होकर किसी तरह तेंदुए को जंगल की ओर भगाया।सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लक्ष्मीपुर ले जाया गया।

चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह के अनुसार, सलमान खान को हल्की चोटें थीं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि, अन्य चार घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मुलाकात की।

प्रभारी रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता या जंगल क्षेत्र सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक कोई भी व्यक्ति जंगल या उससे सटे क्षेत्र में न जाए।

ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से जंगली जानवरों की मौजूदगी के संकेत मिल रहे थे। अचानक हुए इस हमले ने गांव में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.